चटपटी बाल कहानिया for kids 1
Hey guys, welcome to my website so today i am going to show you चटपटी बाल कहानियाँ joyful short stories for kids please read the article till end i hope will enjoy it.
प्यासा कौआ
गर्मियो के दिन थे। एक कौआ बहुत
प्यासा था। उसका गला सूख रहा था।
वह इधर-उधर उड़ता हुआ पानी की तलाश कर
रहा था। पर उसे कहीं भी पानी नही दिखाई
दिया। सभी जलाशय सूख गये थे।
अंत में कौए को एक मकान के पास एक घड़ा
दिखाई दिया। वह घड़े के पास गया। उसने उसमें
झाँककर देखा। घड़े में थोड़ा-सा पानी था। पर
उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकती थी।
आचानक उसे एक उपाय सझा। वह जमीन से
एक-एक कंकड उठाकर घडे में डालने लगा।
धीरे-धीरे घडे का पानी ऊपर आने लगा। अब
कौए की चोंच पानी तक पहुँच सकती थी।
कौए ने जी-भर कर पानी पिया और खुशी से
काँव-काँव करता उड़ गया।
शिक्षा -जहाँ चाह, वहाँ राह!
बगीचे में जा पहुँची बेलों पर पके हुए अंगूरों के
गुच्छे लटक रहे थे।
यह देख लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया। मुँह
ऊपर की ओर तानकर उसने अंगूर पाने की
कोशिश की। पर वह सफल न हो सकी। अंगूर
काफी ऊँचाई पर थे। उन्हें पाने के लिए लोमड़ी
खूब उछली, फिर भी वह अंगूरों तक नहीं पहुँच
सकी।
जब तक वह पूरी तरह थक नहीं गई, उछलती ही
रही। आखिरकार थककर उसने उम्मीद छोड़ दी
और वहाँ से चलती बनी। जाते-जाते उसने कहा,
"अंगूर खट्टे हैं। ऐसे खट्टे अंगूर कौन खाए?"
शिक्षा -हार मानने में हर्ज क्या?
अंगूर खट्टे है
एक दिन एक भूखी लोमड़ी अंगूर केबगीचे में जा पहुँची बेलों पर पके हुए अंगूरों के
गुच्छे लटक रहे थे।
यह देख लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया। मुँह
ऊपर की ओर तानकर उसने अंगूर पाने की
कोशिश की। पर वह सफल न हो सकी। अंगूर
काफी ऊँचाई पर थे। उन्हें पाने के लिए लोमड़ी
खूब उछली, फिर भी वह अंगूरों तक नहीं पहुँच
सकी।
जब तक वह पूरी तरह थक नहीं गई, उछलती ही
रही। आखिरकार थककर उसने उम्मीद छोड़ दी
और वहाँ से चलती बनी। जाते-जाते उसने कहा,
"अंगूर खट्टे हैं। ऐसे खट्टे अंगूर कौन खाए?"
शिक्षा -हार मानने में हर्ज क्या?
खरगोश और कछुआ
कछुआ हमेशा धीरे-धीरे चलता था। कछुए की चाल देख खरगोश खूब हँसता।
एक दिन कछुए ने खरगोश से दौड़ की शर्त लगाई। दौड़ शुरू हुई। खरगोश खूब जोर दौड़ने लगा। वह जल्दी ही कछुए से काफी आगे निकल गया।
अपनी जीत निश्चित मान कर खरगोश सोचने लगा, अभी कछुआ बहुत पीछे हैं। वह धीरे धीरे चलता है। इतनी जल्दी शर्त जीतने की जरूरत क्या है? पेड़ के नीचे बैठकर थोड़ा आराम कर लूँ। जब कछुआ पास आता दिखाई देगा, तो दौड़कर मैं उससे आगे निकल जाऊँगा और शर्त जीत लूंगा। यह देख कर कछुआ खूब नाराज होगा। बड़ा मजा आयेगा।
खरगोश पेड़ की छाया में आराम करने लगा। कछुआ अब भी काफी पीछे था। थकान के कारण खरगोश को नींद आ गयी। जब उसकी आँख खुली तो उसने देखा कि कछुआ आगे चला गया है और विजय-रेखा पारकर मुस्करा रहा है।
खरगोश शर्त हार गया।
शिक्षा -धैर्य और लगन से काम करनेवाला विजयी होता है।
एक दिन कछुए ने खरगोश से दौड़ की शर्त लगाई। दौड़ शुरू हुई। खरगोश खूब जोर दौड़ने लगा। वह जल्दी ही कछुए से काफी आगे निकल गया।
अपनी जीत निश्चित मान कर खरगोश सोचने लगा, अभी कछुआ बहुत पीछे हैं। वह धीरे धीरे चलता है। इतनी जल्दी शर्त जीतने की जरूरत क्या है? पेड़ के नीचे बैठकर थोड़ा आराम कर लूँ। जब कछुआ पास आता दिखाई देगा, तो दौड़कर मैं उससे आगे निकल जाऊँगा और शर्त जीत लूंगा। यह देख कर कछुआ खूब नाराज होगा। बड़ा मजा आयेगा।
खरगोश पेड़ की छाया में आराम करने लगा। कछुआ अब भी काफी पीछे था। थकान के कारण खरगोश को नींद आ गयी। जब उसकी आँख खुली तो उसने देखा कि कछुआ आगे चला गया है और विजय-रेखा पारकर मुस्करा रहा है।
खरगोश शर्त हार गया।
शिक्षा -धैर्य और लगन से काम करनेवाला विजयी होता है।
चालाक लोमड़ी
एक दिन एक कौए ने एक बच्चे के हाथ से एक रोटी छीन ली। उसके बाद वह उड़कर पेड़ की ऊँची डाली पर जा बैठा और रोटी खाने लगा। एक लोमड़ी ने उसे देखा तो उसके मुँह में पानी भर आया। वह पेड़ के नीचे जा पहुँची। उसने कौए की ओर देख कर कहा, कौए राजा, नमस्ते। आप अच्छे तो है?कौए ने कोई जवाब नही दिया।
लोमड़ी ने उससे कहा, कौए राजा, आप बहुत सुंदर एंव चमकदार लग रहे हैं। यदि आपकी वाणी भी मधुर है,तो आप पक्षियों के राजा बन जाएँगे। जरा मुझे अपनी आवाज तो सुनाइए।
मूर्ख कौए ने सोचा, मैं सचमुच पक्षियों का राजा हूँ। मुझे यह सिदध
कर देना चाहिये। उसने ज्यों ही गाने के लिए अपनी चोंच खोली रोटी चोंच से छूटकर नीचे आ गिरी।
लोमड़ी रोटी उठाकर फौरन भाग गयी।
शिक्षा -झूठी तारीफ करनेवाले से सावधान रहना चाहिए
ग्रामीण चूहा और शहरी चूहा
एक ग्रामीण चूहा था। वह खेत में रहता था। एक शहरी चूहा उसका मित्र था। वह शहर में रहता था। एक दिन ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे को खाने पर निमंत्रित किया। उसने अपने शहरी मेहमान को मीठे-मीठे बेर, मूंगफली के दाने तथा कंदमूल खाने को दिए। पर शहरी चूहे को गाँव का सादा भोजन पसंद नही आया। उसने ग्रामीण चूहे से कहा, भाई! सच्ची बात कहूँ तो तुम्हारा यह देशी खाना मुझे पसंद नही आया। यह तो बड़ा घटिया किस्म का खाना है। इसमें कोई स्वाद भी नहीं है। तुम मेरे घर चलो, तो तुम्हें पता चलेगा कि बढि़या खाना कैसा होता है!ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। एक दिन वह शहर गया। उसके शहरी मित्र ने उसे अजींर, खजूर, शहद, बिस्कुट, पावरोटी, मुरब्बा आदि खाने को दिया। भोजन बड़ा स्वादिष्ट था।
लेकिन शहर मे वे दोनो चैन से भोजन नही कर पाए। वहाँ बार-बार एक बिल्ली आ जाती चूहों को अपनी जान बचाने के लिये भागना पड़ता था। शहरी चूहे का बिल भी बहुत छोटा और सँकरा था।
कितना दुखी जीवन है तुम्हारा, भाई? ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे से कहा, मैं तो घर लौट जाता हूँ। वहाँ मैं कम से कम शांतिपूर्वक खाना तो खा सकता हूँ। खेत में अपने स्थान पर वापस लौटने पर ग्रामीण चूहे को बड़ी प्रसन्नता हुई।
शिक्षा : - शांति और निर्भयता मे ही सच्चा सुख
टिड्डा और चींटी
गर्मियों के दिन थे। खुली धूप थी और मौसम साफ था। अनाज भी भरपूर था। ऐसे समय पर एक टिड्डा भरपेट खाना खाकर गीत गाने में मस्त था। उसने देखा, कुछ चींटियाँ खाने की सामग्री ले जा रही हैं।शायद वे भविष्य के लिए संग्रह कर रही थीं। चींटियों को देखकर वह हँसने लगा। उनमे से एक चींटी से उसकी दोस्ती थी। टिड्डे ने उस चींटी से कहा, "तुम सब कितनी लालची हो! इस खुशी के मौके पर भी काम कर रही हो! तरस आता है तुम पर!" चींटी ने जवाब दिया, "अरे भाई, हम लोग बरसात के लिए खाने की सामग्री एकत्र कर रही हैं।"
गर्मियों के बाद बरसात का मौसम शुरू हुआ। आकाश में बादल छा गए। खुली धूप जाती रही! अब टिड्डे के लिए भोजन जुटाना मुश्किल हो गया। आखिरकार उसके सामने भूखों मरने की समस्या खड़ी हो गई।
एक दिन टिड्डे ने अपनी दोस्त चींटी का दरवाजा खटखटाया। उसने कहा, "चींटी बहन कृपा कर मुझे कुछ खाने के लिए दो। मैं बहुत भूखा हूँ।" चींटी ने जवाब दिया, "गर्मी के दिनों में तो तुम गीत में मगन होकर इधर-उधर घूमते रहे, अब बरसात के मौसम में कही जाकर नाचो। तुम जैसे आलसी को मैं एक भी दाना नहीं दे सकती।" और उसने झट से दरवाजा बंद कर दिया।
शिक्षा -आज की बचत ही कल काम आती है।
लालची कुत्ता
एक बार एक कुत्ते को हड्डी का एक टुकड़ा मिल गया। उसे अपने मुँह मे दबाकर वह एक कोने में जा बैठा। वह थोड़ी देर तक उस हड्डी के टुकड़े को चूसता रहा। बाद में थककर वहीं सो गया। जब उसकी नींद खुली तो उसे जोरों की प्यास लगी। मुँह मे हड्डी का टुकड़ा दबाए वह पानी की खोज में चल पड़ा।वह एक नदी के किनारे गया। पानी पीने के लिये वह झुका, तो उसे पानी में अपनी ही छाया दिखाई दी। उसे लगा, नदी में कोई दूसरा कुत्ता है। उस कुत्ते के मुँह मे भी हड्डी का टुकड़ा है। कुत्ते के मन में इस हड्डी के टुकड़े को हथिया लेने का विचार आया। उसने गुस्से में आकर जैसे ही भौंकने के लिये मुँह खोला, तो उसके मुँह से हड्डी का टुकड़ा नदी मे जा गिरा। लालच में उसने अपने मुँह की हड्डी भी गँवा दी।
शिक्षा -लालच का फल बुरा होता है।
मधुमक्खी और कबूतर
एक मधुमक्खी थी। एक बार वह उड़ती हुई तालाब के ऊपर से जा रही थी।अचानक वह तालाब के पानी में गिर गई। उसके पंख गीले हो गए। अब वह उड़ नही सकती थी। उसकी मृत्यु निश्चित थी।
तालाब के पास पेड़ पर एक कबूतर बैठा हुआ था। उसने मधुमक्खी को पानी में डूबते हुए देखा। कबूतर ने पेड़ से एक पत्ता तोड़ा। उसे अपनी चोंच में उठाकर तालाब में मधुमक्खी के पास गिरा दिया। धीरे-धीरे मधुमक्खी उस पत्ते पर चढ़ गई। थोड़ी देर में उसके पंख सूख गये। उसने कबूतर को धन्यवाद दिया। फिर वह उड़ कर दूर चली गई।
कुछ दिन के बाद कबूतर पर एक संकट आया। वह पेड़ की डाली पर आँख मूंद कर सो रहा था। तभी एक लड़के ने गुलेल से उस पर निशाना साधा। कबूतर इस खतरे से अनजान था। मगर मधुमक्खी ने लड़के को निशाना साधते हुए देख लिया था। मधुमक्खी उड़कर लड़के के पास पहुँची। उसने लड़के के हाथ में डस लिया। लड़के के हाथ से गुलेल गिर पड़ी। दर्द के मारे वह जोर-जोर से चीखने लगा। लड़के की चीख सुनकर कबूतर जाग उठा। उसने अपनी जान बचाने के लिए मधुमक्खी को धन्यवाद दिया और मजे से उड़ गया।
शिक्षा -अच्छे लोग हमेशा दूसरो की मदद करते हैं।
किसान और जादुई बतख
एक किसान के पास एक जादुई बतख थी। वह रोज एक सोने का अंडा देती थी। किसान सोने के अंडे को बाजार में बेच देता था। इससे उसे अच्छी आमदनी हो जाती थी। थोड़े ही दिनों में किसान अमीर हो गया। उसने एक विशाल मकान बनवाया। इसमें वह अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ आनन्द से रहने लगा।बहुत दिनों तक इसी प्रकार चलता रहा। एक दिन किसान ने सोचा, यदि मैं इस बतख के शरीर से सारे अंडे निकाल लूँ, तो मालामाल हो जाऊँगा।
किसान ने एक बड़ा-सा चाकू लिया और बतख का पेट चीर डाला। परंतु बतख के पेट में से उसे एक भी अंडा नही मिला। किसान को अपनी गलती पर बड़ा दुःख हुआ। वह पछताने लगा। उसकी हालत पागलों जैसी हो गयी। बतख मर गयी थी। उसे बतख से रोज एक सोने का अंड़ा मिलता था अब उसे वह कभी नही मिल सकता था।
शिक्षा -लालच बुरी बला है।
दो बकरे
दो बकरे थे। एक काले रंग का था एक भूरे रंग का था। एक दिन वे झरने पर बने पुल से गुजर रहे थे। काला बकरा पुल के इस छोर से और भूरा बकरा उस छोर से आ रहा था। पुल के बीचो-बीच दोनों बकरो का आमना-सामना हुआ। दोनों अकड़कर खड़े हो गए। पुल बहुत ही सँकरा था। एक बार में उस पुल पर से एक ही जानवर पुल से जा सकता था।काले बकरे ने भूरे बकरे से गुर्रा कर कहा, "तू मेरे रास्ते से हट जा।" भूरे बकरे ने भी इसी प्रकार गुर्रा कर जवाब दिया, "अबे कालिए, वापस चला जा, वरना मैं तुझे इस झरने में फेंक दूँगा।"
वे दोनो थोडी देर तक एक-दूसरे को धमकाते रहे। उसके बाद दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। फिर क्या था! दोनों अपना-अपना संतुलन खो बैठे और लड़खड़ाकर झरने मे जा गिरे। वे झरने की धारा के साथ बहने लगे। थोड़ी देर में ही दोनों डूब कर मर गए।
इसी तरह दूसरी बार दो बकरियाँ इसी पुल के बीचोबीच आमने-सामने आ गईं। वे दोनो समझदार एंव शांत मिजाज वाली थीं। उनमें से एक बकरी बैठ गई। उसने दूसरी बकरी को अपने शरीर के ऊपर से जाने दिया। उसके बाद वह खड़ी हो गई। धीरे- धीरे चल कर उसने भी पुल पार कर लिया।
शिक्षा -क्रोध दुख का मूल है, शांति खुशी की खान है
शेर और चूहा
गर्मी के दिन थे। दोपहरी में एक शेर पेड़ की छाया में सो रहा था। उसी पेड़ के पास बिल में एक चूहा रहता था। वह खेलने के लिये अपने बिल से बाहर निकला और सोए हुए शेर के पास इधर-उधर दौड़ने लगा। इससे शेर की नींद टूट गयी। उसने चूहे को पंजे मे धर दबोचा। बेचारा चूहा भय से काँपने लगा। चीं-चीं करते हुए उसने शेर से कहा, "हे जंगल के राजा, कृपया मुझे माफ कर दीजिए। मुझ पर दया कीजिए। मुझे छोड़ दीजिये। इस अहसान का बदला एक दिन मैं जरूर चुका दूगाँ।"नन्हे चूहे के ये शब्द सुनकर शेर जोर से हँस पड़ा। उसने कहा, "बड़ी मजेदार सूझबूझ है तुम्हारी, नन्हे! इत्ता-सा तो है तू! मुझ जैसे ताकतवर जंगल के राजा की तू क्या मदद करेगा? फिर भी शेर को चूहे पर दया आ गयी। उसने चूहे को छोड़ दिया।
कुछ दिन बीत गये। एक दिन चूहे ने शेर की दर्द भरी दहाड़ सुनी। वह फौरन बिल से बाहर निकला। उसने देखा कि शेर सचमुच संकट में फँस गया है। शेर एक शिकारी के जाल मे फँस गया था। उसने जाल से निकलने की भरसक कोशिश की, पर उसे सफलता नही मिली। चूहा दौड़ता हुआ शेर के पास आया। उसने शेर से कहा, "जंगल के राजा, आप चिंता न करें। मै अभी आप को आजाद कर देता हूँ। चूहा अपने तेज दाँतो से जाल को कुतरने लगा। थोड़े समय में ही शेर जाल से मुक्त हो गया।
शेर ने चूहे को धन्यवाद दिया और अपनी गुफा की ओर चल दिया।
शिक्षा - छोटे जीवों की शक्ति को कम नही आँकना चाहिए।
बैल और मेढ़क
एक बार एक तालाब के किनारे छोटे-छोटे मेढक खेल रहे थे। तभी वहाँ एक बैल पानी पीने के लिए आया। उसने पानी पीकर जोर से डकारा। बैल के डकारने की अवाज सुनकर सभी मेढक भयभीत हो गये। वे सरपट भागते हुए अपनी दादी माँ के पास पहुँचे।दादी माँ ने अपने पोते से पूछा, क्यों रे, क्या हुआ? तुम लोग घबराए हुए क्यों हो?
छोटे मेढक ने कहा, अरे दादी, अभी एक बहुत बड़ा जानवर तालाब में पानी पीने आया था। उसकी आवाज बहुत ही तेज और भंयकर थी।
दादी माँ ने पूछा, कितना बड़ा था वह जानवर? नन्हे मेढक ने जवाब दिया, अरे, बहुत ही बड़ा था वह। दादी माँ ने अपने चारो पैर फैलाकर और गाल फुलाकर कहा, वह इतना बड़ा था, क्या?
छोटे मेढक ने कहा, अरे नही दादी वह इससे भी बहुत बड़ा था। दादी माँ दादी ने फिर गाल पेट फुलाकर कहा इससे बड़ा तो नही होगा। है न!
नन्हे मेढक नें जवाब दिया, नही दादी वह इससे भी बहुत बहुत बड़ा था। दादी माँ ने अपने शारीर को और फुलाया। इस प्रकार वह अपने शरीर को फुलाती गई। आखिरकार उसका पेट फट गया और वह मर गई।
शिक्षा -थोथा अभिमान विनाश का कारण होता है।
बंदर का इंसाफ
दो बिल्लियाँ थीं। उन्हे एक दिन रास्ते पर एक केक दिखाई दिया। एक बिल्ली ने उछल कर फौरन उस केक को उठा लिया। दूसरी बिल्ली उससे केक छीनने लगी।पहली बिल्ली ने कहा, चल हट! यह केक मेरा है पहले मैंने ही इसे उठाया है।
दूसरी बिल्ली ने कहा, इसे पहले मैने देखा था, इसलिए यह मेरा हुआ।
उसी समय वहाँ से एक बंदर जा रहा था। दोनो बिल्लियो ने उससे प्रार्थना की, भाई तुम्ही निर्णायक बनो और हमारा झगड़ा निपटाओ।
बंदर ने कहा, लाओ यह केक मुझे दो। मैं इसके दो बराबर बराबर हिस्से करूँगा और दोनों को एक-एक हिस्सा दे दूँगा।
बंदर ने केक के दो टुकड़े किये। उसने दोनो टुकडो़ को बारी-बारी से देखा, फिर अपना सिर हिलाते हुए कहा, दोनो टुकड़े बराबर नही हैं। यह टुकड़ा दूसरे टुकड़े से बड़ा है। उसने बड़े टुकड़े से थोड़ा हिस्सा खा लिया। दोनो हिस्से बराबर नही हुए। बंदर ने फिर बड़े हिस्से में से थोड़ा खा लिया। बंदर बार बार बडे टुकड़े में से थोड़ा-थोड़ा खाता रहा। अंत मे केक के केवल दो छोटे-छोटे टुकड़े बचे। बंदर नें बिल्लयो से कहा, ओ-हो-हो!
अब भला इतने छोटे-छोटे टुकड़े मैं तुम्हे कैसे दे सकता हूँ? चलो मैं ही खा लेता हूँ। यह कहकर बंदर केक के दोनो टुकड़े मुँह में डालकर चलता बना।
शिक्षा -दो की लड़ाई मे तीसरे का फायदा।
लोमड़ी और सारस
एक सारस की एक लोमड़ी से मित्रता हो गई। एक बार लोमड़ी ने सारसको भोजन का निमंत्रण दिया। उसने सूप (रसा) तैयार किया और उसे दो
सपाट तश्तरियों में परोस दिया।
चलो, खाने की शुरूआत करें। लोमड़ी ने सारस से कहा और सूप
चाटना शुरू कर दिया। बड़ा मजेदार है। है न! सूप चाटते-चाटते वह बोली।
सारस ने सूप की सुगंध ली। उसके मुँह में पानी आ गया। पर सूप की एक बूंद भी उसके मुँह तक नहीं पहुँची उसकी चोंच लंबी थी और तश्तरी सपाट थी। उसे पता चल गया कि धूर्त लोमड़ी उसके साथ मजाक कर रही है। लेकिन सारस चुप रहा। वह देखता रहा लोमड़ी सूप चट कर गई।
कुछ दिनों के बाद सारस ने लोमड़ी को भोजन का निमंत्रण दिया। वह लोमड़ी को अपने यहाँ ले गया। उसने भी स्वादिष्ट सूप बनाया। सँकरे मुँहवाली दो सुराहियों में सूप परोसकर सारस ने कहा-
चलो, शुरू करें खाना। उसने अपनी लंबी चोच सुराही में डाल दी। सारस आराम से सूप पी रहा था। सूप पीते-पीते उसने लोमड़ी से कहा, मैंने इतना स्वादिष्ट सूप कभी नही चखा था। इसे मैंने विशेष रूप से तुम्हारे लिए बनाया है। शर्म मत करो, जी भर कर खाओ।
पर लोमड़ी सूप का जरा भी स्वाद नहीं ले पाई। सुराही का गला बहुत तंग था। सूप तक उसका मुँह पहुँच ही नहीं पाया। उसे बडा दुःख हुआ।
लोमड़ी समझ गई की उसने सारस के साथ जो शरारत की थी, उसी का यह फल उसे भुगतना पड़ रहा है।
शिक्षा -जैसे को तैसा
चूहा और बैल
एक नन्हा-सा चूहा था। वह अपने बिल से बाहर आया। उसने देखा कि एक बड़ा बैल पेड़ की छाया में सोया हुआ है। बैल जोर-जोर से खर्राटें भर रहा था। चूहा बैल की नाक के पास गया और मजा लेने के लिए उसने उसकी नाक में काट लिया।बैल हड़बड़ा कर जाग गया। दर्द के मारे वह जोर से डकारा। इससे घबरा कर चूहा सरपट भागा। बैल ने पूरी ताकत से उसका पीछा किया। चूहा दौडकर झटपट दीवार के छेद में घुस गया। अब वह बैल की पहुँच से बाहर था।
पर बैल ने चूहे को सजा देने की ठान ली थी। उसने गुस्से से चिल्लाकर कहा, "अबे नालायक! मैं तुझे एक ताकतवर बैल को काटने का मजा चखाऊँगा।" बैल ताकतवर था। उसने अपने सिर से दीवार पर जोर से धक्का मारा। पर दीवार भी बहुत मजबूत थी। उस पर कोई असर नही हुआ, बल्कि बैल के सिर में ही चोट लगी। यह देख कर चूहे ने बैल को चिढ़ाते हुए कहा, "अरे मूर्ख, बिना मतलब अपना सिर क्यों फोड़ रहा है? तू कितना ही बलवान क्यों न हो, पर हमेशा तेरे मन की तो नहीं हो सकती।"
बैल अब भी चूहे को बिना दंड दिए छोड़ देने को तैयार नहीं था। चूहे जैसे एक तुच्छ प्राणी ने उसका अपमान किया था। इस समय वह बहुत क्रोध में था।
पर धीरे-धीरे उसका जोश कम हुआ। उसे चूहे की बात सही मालूम हुई। इसलिए वह चुपचाप वहाँ से चला गया।
चूहे के ये शब्द अब भी उसके कान में गूँज रहे थे तू कितना ही बलवान क्यों न हो, पर हमेशा तेरे ही मन की तो नहीं हो सकती।
शिक्षा -बुद्धि शक्ति से बड़ी होती है।
चिंतू और बेरवाला
चिंतू बड़ा चतुर एंव निडर लड़का था। एक बार उसने बेरवाले से बेर खरीदे। बेरवाले ने उसे वजन मे कम बेर दिए। चिंतू बेरवाले की चालाकी देख रहा था। उसने तुरंत बेरवाले से पूछा, तुम मुझे कम बेर क्यों दे रहे हो?बेरवाले ने मक्कारी से कहा, तुम्हे ले जाने में आसानी हो, इसलिए। चिंतू ने झटपट कुछ पैसे बेरवाले की हथेली पर रखे और जल्दी-जल्दी जाने लगा।
बेरवाले ने पैसे गिने। पैसे कम थे। उसने चिंतू को वापस बुलाकर कहा, तुमने मुझे कम पैसे क्यों दिए?
चिंतू ने फौरन कहा, ताकि तुम्हे गिनने मे आसानी हो।
शिक्षा -चालाक के साथ चालाकी नहीं चलती ।
दो घडे़
एक बार एक नदी में जोरो की बाढ़ आई। तीन दिनों के बाद बाढ़ का जोर कुछ कम हुआ। बाढ़ के पानी में ढेरों चीजें बह रही थीं। उनमें एक ताँबे का घड़ा एवं एक मिट्टी का घड़ा भी था। ये दोनों घड़े अगल-बगल तैर रहे थे।ताँबे के घड़े ने मिट्टी के घड़े से कहा, अरे भाई, तुम तो नरम मिट्टी के बने हुए हो और बहुत नाजुक हो अगर तुम चाहो, तो मेरे समीप आ जाओ। मेरे पास रहने से तुम सुरक्षित रहोगे।
मेरा इतना ख्याल रखने के लिए अपको धन्यवाद, मिट्टी का घड़ा बोला, मैं आपके करीब आने की हिम्मत नहीं कर सकता। आप बहुत मजबूत और बलिष्ठ हैं। मैं ठहरा कमजोर और नाजुक कहीं हम आपस में टकरा गए, तो मेरे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे। यदि आप सचमुच मेरे हितैषी हैं, तो कृपया मुझसे थोड़ा दूर ही रहिए।
इतना कहकर मिट्टी का घड़ा तैरता हुआ ताँबे के घड़े से दूर चला गया।
शिक्षा - ताकवर पड़ोसी से दूर रहने में ही भलाई है।
बलवान कौन
एक बार हवा और सूर्य में बहस छिड़ गई।हवा ने सूर्य से कहा, मैं तुमसे ज्यादा बलवान हूँ।
नही, तुम मुझसे ज्यादा बलवान नही हो। सूर्य ने प्रतिवाद किया।
तभी उनकी नजर विश्व-भ्रमणपर निकले एक यात्री पर पड़ी। यात्री ने शाल ओढ़ रखी थी। हवा और सूर्य ने तय किया कि उनमें से जो भी उस यात्री की शाल उतरवाने में सफल होगा, वही बलवान कहलाएगा।
पहली बारी हवा की आई। वह यात्री के कंधे से शाल उड़ाने के लिए पूरी ताकत से बहने लगी। पर हवा जितनी ज्यादा तेजी से बहती, यात्री उतना ही कसकर शाल को शरीर से लपेटने लगता। यह संघर्ष तब तक चलता रहा जब तक कि हवा की बारी खत्म नहीं हो गई।
अब सूर्य की बारी आई। वह जरा-सा मुस्कराया। इससे यात्री को गरमी महसूस होने लगी। उसने जल्दी ही शाल की पकड़ ढीली कर दी। सूर्य की मुस्कराहट बढ़ती गई। इसके साथ गरमी भी बढती गई। फिर गरमी ने विकराल रूप धारण कर लिया। यात्री को अब शाल ओढ़ने की जरूरत नहीं रही। उसने शाल उतारकर हाथ में ले ली। इस प्रकार सूर्य हवा से ज्यादा शक्तिशाली सिद्ध हुआ।
शिक्षा - केवल धौंस जमाने से कोई ताकतवर नही माना जाता है।
जैसा बोओगे वैसा काटोगे
तीन चोर थे। एक रात उन्होंने एक मालदार आदमी के यहाँ चोरी की। चोरों के हाथ खूब माल लगा। उन्होंने सारा धन एक थैले में भरा और उसे लेकर जंगल की ओर भाग निकले। जंगल में पहुँचने पर उन्हें जोर की भूख लगी। वहाँ खाने को तो कुछ था नहीं, इसलिए उनमें से एक चोर पास के एक गाँव से खाने का कुछ सामान लाने गया। बाकी के दोनों चोर चोरी के माल की रखवाली के लिए जंगल में ही रहे।जो चोर खाने का सामान लाने गया था, उसकी नीयत खराब थी। पहले उसने होटल में खुद छककर भोजन किया। फिर उसने अपने साथियों के लिए खाने का समान खरीदा और उसमें तेज जहर मिला दिया। उसने सोचा कि जहरीला खाना खाकर उसके दोनों साथी मर जाएँगे तो सारा धन उसी का हो जाएगा।
इधर जंगल में दोनो चोरों ने खाने का समान लाने गए अपने साथी चोर की हत्या कर डालने की योजना बना ली थी। वे उसे अपने रास्ते से हटाकर सारा धन आपस में बाँट लेना चाहते थे।
तीनों चोरों ने अपनी-अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य किया। पहला चोर ज्योंही जहरीला भोजन लेकर जंगल में पहुँचा कि उसके साथी दोनों चोर उसपर टूट पड़े। उन्होंने उसका काम तमाम कर दिया। फिर वे निश्चिंत होकर भोजन करने बैठे। मगर जहरीला भोजन खाते ही वे दोनों भी तड़प-तड़प कर मर गए।
इस प्रकार इन बुरे लोगों का अंत भी बुरा ही हुआ।
शिक्षा -बुराई का अंत बुरा ही होता है।


Comments
Post a Comment